चक्रधरपुर, दिसम्बर 16 -- चक्रधरपुर। झारखंड सीजीएल की परीक्षा में क्वालीफाई कर कल्याण पदाधिकारी बनने पर देवाशीष महतो को झारखंड आदिवासी कुड़मी समाज में हर्ष है और समाज के लोगों ने देवाशीष महतो को बधाई दी है। झारखंड आदिवासी कुड़मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष शशिभूषण महतो, संरक्षक संतोष महतो, उपाध्यक्ष अशोक महतो, मदन कुमार महतो, केंद्रीय प्रवक्ता मनसा महतो, महासचिव दिनेश चंद्र महतो ने संयुक्त रूप से कहा कि देवाशीष महतो का कल्याण पदाधिकारी बनना समाज के लिए गर्व की बात है। विशेष बात यह है कि देवाशीष महतो सीजीएल की परीक्षा में कुड़मली विषय रखा था। उनमें उसका उम्दा प्रदर्शन रहा। ज्ञात हो कि देवाशीष महतो मनोहरपुर प्रखंड के उन्धन गांव का निवासी है। आर्थिक तंगी के बावजूद वह सीजीएल की 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.