समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- समस्तीपुर। ठंड के साथ कुहासे ने अब रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार की रात से ही कुहासे ने राहगीरों को परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान सबसे अधिक समस्या वाहन चालकों हो रही थी। जिन्हें 20 मीटर की दूरी देख पाना मुश्किल हो रहा था। यह सिलसिला मंगलवार की सुबह करीब 9.30 तक दिखा। उसके बाद धीरे-धीरे धूप की किरण दिखने लगी। लेकिन शाम 4 बजे के बाद ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। यह स्थिति आगे भी बनी रहने की संभावना है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 14 दिसम्बर तक का मौसम पूवानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह में मध्यम कुहासा रह सकता है। दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.