गंगापार, दिसम्बर 14 -- शनिवार शाम को कुहासे की शुरुआत के साथ मौसम बदल गया। जनजीवन ठंड के कारण कांपने लगा।रात के समय पारा काफी नीचे गिर गया। रविवार सुबह लोग जब उठे तो धुन्ध से पूरा वातावरण ही बदल चुका था। नजदीक का आदमी भी नही दिखाई दे रहा था। जिसके कारण सुबह से शुरू होने वाला खेती किसानी का कार्य ओस और कुहरे की पड़ती फुहारो के कारण देर मे शुरू हुआ। कोरांव तहसील मे इस समय खेतो मे धान की कटाई का अन्तिम दौर और मड़ाई का समय चल रहा है। किन्तु रविवार को सुबह घने कोहरे ने लगभग तीन से चार घन्टे पड़ी ओस और कुहरे की बूंदो ने काम रोक दिया। जानकारो का मानना है कि शनिवार से शुरू हुआ कोहरा आगे कई दिनों तक बना रह सकता है और ठंड और तेज होगी। क्योंकि 15 दिसम्बर से बसन्त पंचमी तक ठंड का इसी तरह प्रभाव बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...