जहानाबाद, दिसम्बर 18 -- धूप नहीं निकलने के कारण पूरे दिन लोग चादर में लिपटे रहे अगर कुहासा लगातार जारी रहा तो आलू एवं सरसों की फसल बर्बाद हो जाएगी अरवल, निज प्रतिनिधि। गुरुवार की अहले सुबह घनघोर कुहासा एवं कड़ाके के ठंड के साए में लोग जागे। कुहासा इतना घना था कि 50 फीट की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कुहासे के कारण सड़क पर वाहन का परिचालन वाहन चालक द्वारा पीला लाइट जलाकर किया जा रहा था। हालांकि कुहासा 11:00 बजे के बाद कम हुआ, लेकिन पूरे दिन सूर्य दिखाई नहीं दिए। धूप नहीं निकलने के कारण पूरे दिन लोग चादर में लिपटे रहे। जगह-जगह पर अलाव जलाकर लोग ठंड से बचने के लिए समूह में बैठे रहे। कुहासे के कारण कृषि कार्य लगभग पूरे दिन बंद रहा। विद्यालयों में पहले की अपेक्षा छात्रों की उपस्थिति कम रही। दूसरी और कुहासा शुरू होते ही किसानों को अपने फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.