बगहा, दिसम्बर 18 -- बेतिया, कार्यालय संवाददाता। जिले में बुधवार की सुबह में घना कुहासा छाया रहा। सीजन में पहली बार लगे घना कुहासा से लोगों की परेशानी बढ़ गई। खासकर चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत हुई। कुहासा के कारण राज्य में सबसे कम दृष्यता गया के साथ वाल्मीकिनगर में दो सौ मीटर रही। इससे सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। सुबह में 10 बजे तक कुहासा छाया रहा। कुहासा के साथ तेज पछिया हवा भी चली इससे ठंड में बढ़ोत्तरी हुई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.5 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। बीते तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3.9 डिग्री की कमी दर्ज की गई है। हालांकि तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर टिका हुआ है। कुहासा के कारण धूप नहीं निकलने से भी दिन में सुबह के बाद शाम में भी ठंड का एहसास हुआ है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.