संतकबीरनगर, जनवरी 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल ब्लाक का कुसौना कला गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है। वर्षों से विकास के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। गांव की पहचान अब जर्जर सड़कों, बजबजाती नालियां और चारों ओर फैली गंदगी बन चुकी है। हालात इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी से पटी नालियों से उठती दुर्गंध फैल रही है। साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि समस्याओं से जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। लंबे समय से उपेक्षा के चलते ग्रामवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.