गुमला, दिसम्बर 8 -- भरनो, प्रतिनिधि । प्रखंड के कुसुम्बाहा लैंप्स में सोमवार को धान अधिप्राप्ति योजना को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें किसानों को योजना से जुड़ी जानकारी दी गई। एटीएम रोहित कुजूर और किसान मित्र ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों से धान खरीदने के लिए अनिवार्य रूप से उपार्जन पोर्टल पर निबंधन कराना होगा। किसान अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीयन प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू होगी।उन्होंने बताया कि इस वर्ष सरकार किसानों को धान का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल के साथ बोनस भी उपलब्ध कराएगी। किसान ऐप के माध्यम से अपना स्लॉट भी बुक कर सकेंगे।जिससे बिक्री प्रक्रिया सुचारू रहेगी। शिविर में किसानों को फसल बीमा योजना की जानकारी भी दी गई और बीमा से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया गया। वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.