गाजीपुर, नवम्बर 17 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। प्राइमरी पाठशाला प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय दीनदार मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। फाइनल मुकाबले में सेवराई की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुसी को हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। पाँच सेटों के इस रोमांचक मैच में सेवराई ने शुरुआती दो सेट जीतकर बढ़त बनाई, जबकि कुसी ने तीसरा सेट अपने बेहतरीन खेल के दम पर जीता। चौथे सेट में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में सेवराई ने निर्णायक अंक हासिल कर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में क्षेत्र की आठ टीमों ने भाग लिया, जिनमें से कुसी और सेवराई ने उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए फाइनल तक जगह बनाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान प्रतिनिधि एहसान अहमद ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.