गोरखपुर, फरवरी 16 -- कुसम्ही बाजार। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में गोरयावीर बाबा मंदिर के पास करीब 60 वर्षीय एक लावारिस व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पीआरवी और एम्बुलेंस को दी। एम्बुलेंस ने बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एम्स पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.