सहरसा, फरवरी 15 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। विद्यालय 35 किलोमीटर दूरी रहने के बावजूद एक शिक्षक ने दस प्रतिशत शहरी आवास भत्ता की मांग के साथ शहरी आवास भत्ता बढ़ाने के नाम पर डीईओ कार्यालय द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत ई-शिक्षाकोष ग्रीवान्स पोर्टल दर्च कराई गई। जिसकी जांच के बाद पता चला कि बनमाईटहरी अंचल के उर्दू मध्य विद्यालय कुसमी के शिक्षक अमित कुमार चौधरी द्वारा गलत रूप से शहरी भत्ता की डिमांड और गलत आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर डीईओ द्वारा शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछा गया है। जानकारी अनुसार शिक्षक द्वारा ई-शिक्षाकोष ग्रीवान्स पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गयी है। जिसमें शिकायत में शिक्षक द्वाराप्रतिवेदित किया गया है कि पदस्थापित विद्यालय सहरसा नगर पंचायत से 6 किलोमीटर की दूरी पर है एवं 10 प्रतिशत के स्थान पर 5 प्रतिशत शहरी आवास...