मैनपुरी, फरवरी 7 -- नगर के मुख्य चौराहे पर शनिवार को अफरा-तफरी मच गई, जब मोहरम से लदा एक ओवरलोड डंपर इटावा रोड से मैनपुरी रोड की ओर गुजरता हुआ सड़क पर भारी परेशानी का कारण बन गया। करीब 12 बजे गुजरते समय डंपर की ऊँचाई और असंतुलन को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया और लोग किनारे खड़े होकर वाहन के निकलने का इंतजार करने लगे। डंपर की बॉडी पर भरी सामग्री तिरपाल से ढकी नहीं थी और कई जगह से सड़क पर गिरती भी दिखाई दी। बिजली के तारों के बीच यह भारी वाहन गुजरते हुए यातायात व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर गया। स्थानीय दुकानदार रमेश ने बताया कि ओवरलोड वाहनों का इस रूट से गुजरना अब आम बात हो गई है और भारी भार के कारण चौराहे की सड़क पर गड्ढे भी पड़ गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रक मौत के सौदागर बनकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.