हमीरपुर, जनवरी 31 -- हमीरपुर। सीएमओ कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। इसकी थीम 'भेदभाव समाप्त कर, गरिमा सुनिश्चित करें' थी। इस मौके पर सीएमओ ने कुष्ठ रोगियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी का संदेश पढ़ा। कुष्ठ रोगियों को कंबल, फल आदि वितरित किए। सीएमओ ने बताया कि जनपद में 30 जनवरी को राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस एवं 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें प्रचार-प्रसार के माध्यम से कुष्ठ रोग के प्रति फैली भ्रांतियां व कुष्ठ रोगियों के प्रति किए जाने वाले भेदभाव को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ.शिवमिलन यादव ने बताया कि कुष्ठ रोग के लक्षण त्वचा में हल्के रंग के दाग, लालिमा युक्त...