मऊ, जनवरी 30 -- मऊ, संवाददाता। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई। यह अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलाया जाएगा। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के लिए जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट सभागार में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनपद को कुष्ठ रोग से मुक्ति दिलाने की शपथ दिलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट पर अधीक्षक डॉ फैजान ने शपथ दिलाकर मुक्ति की शपथ दिलाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...