मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे में कुष्ठ रोग से बचाव के लिए लोगों में दवा बांटी जाएगी। राज्य सरकार दवा की खरीद कर सभी जिलों को बांटेगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर सभी जिलों को इसका निर्देश दिया है। यह दवा कुष्ठ रोगी के परिजन के साथ ही मरीज के संपर्क में आने वाले 10 लोगों को दी जाएगी। कुष्ठ रोग कार्यक्रम के जिला पर्यवेक्षक अरुण कुमार बताया कि वर्ष 2025-26 में दिसंबर माह तक मुजफ्फरपुर जिले में 124 कुष्ठ के मरीज मिले। प्रभारी एसीएमओ डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद ने बताया कि कुष्ठ के मरीज मिलने की संख्या में लगातार कमी आ रही है। मुजफ्फरपुर में एक वर्ष से कुष्ठ रोग से बचाव की दवा नहीं बांटी गई है। दवा की खरीदारी जिलास्तर से होनी थी, लेकिन नहीं हुई। अब राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक की जगह से दवा खरीदने का ...