बिजनौर, जनवरी 31 -- विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना तथा रोगियों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना रहा। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को डॉ. रतन सिंह द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति संवेदनशीलता, समय पर जांच एवं उपचार तथा सामाजिक समानता को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के संकाय सदस्य एवं अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे। प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि कुष्ठ रोग पूर्णतः उपचार योग्य है और इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.