औरंगाबाद, मई 29 -- कुष्ठ नियंत्रण प्रकोष्ठ से जुड़े विशेष पर्यवेक्षक एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी डॉ. प्रदीप्ता कुमार नायक ने गुरुवार को दाउदनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान पिछले तीन वर्षों के कुष्ठ रोगियों से संबंधित मासिक प्रगति प्रतिवेदन का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में कुष्ठ जनित विकलांगता ग्रेड-2, पेंशन वितरण, आरसीएस पुनर्रचना शल्य चिकित्सा तथा विभिन्न प्रकार के स्वास्थ्य प्रतिवेदनों की गहन जांच की गई। मौके पर औरंगाबाद के सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार सिंह भी उपस्थित थे। उनके साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. यतींद्र कुमार, चिकित्सा सहायक अनिल कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य प्रबंधक आयुषी, अश्वनी वर्मा, प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक आलोक कुमार, लेखा सहायक सुनील कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.