औरैया, फरवरी 7 -- अछल्दा, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को सीएचसी अछल्दा की टीम ने ग्राम गुनौली में ईंट भट्ठे पर शिविर लगाकर श्रमिकों को जागरूक किया। इस दौरान बीमारी से जुड़े भ्रम दूर करते हुए समय पर जांच और उपचार कराने की अपील की गई। डॉ. शिवेंद्र चौहान ने मौजूद लोगों को बताया कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है और इसका इलाज पूरी तरह संभव है। उन्होंने कहा कि शरीर पर सुन्न दाग या निशान दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करानी चाहिए। सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज नि:शुल्क उपलब्ध है। टीम ने गुनौली के कंपोजिट विद्यालय में भी विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जानकारी दी तथा बीमारी के प्रति जागरूक रहने को कहा। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.