चतरा, फरवरी 18 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल सिमरिया में कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान के तहत जागरूकता वैन को चिकित्सा प्रभारी डॉ. बी.एन. प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक लेकिन पूर्णत: उपचार योग्य बीमारी है। समय पर पहचान और नियमित दवा सेवन से इस रोग को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। डॉ. प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा कुष्ठ रोग के मरीजों को मुफ्त जांच एवं दवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि शरीर पर सुन्न दाग-धब्बे दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और किसी प्रकार की झिझक या भय न रखें। जागरूकता वैन लोगों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी देगी। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पंपलेट वितरण एवं माइकिंग के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.