भागलपुर, जनवरी 31 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाने के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल में आयोजन हुआ। मॉडल हॉस्पिटल के परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे सभी अस्पताल के कर्मी व एएनएम छात्राएं जुटीं और कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाने का संकल्प लिया। सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू की अगुवाई में सभी ने संदिग्ध कुष्ठ रोगी मिलने पर उनकी जांच कराने, कुष्ठ रोगी मिलने पर इलाज कराने, उनके साथ कोई भेदभाव या अस्पृश्यता का भाव न रखने व समाज से कुष्ठ रोग को जड़ से मिटाने के लिए सतत प्रयास का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला गुणवत्ता सलाहकार डॉ. प्रशांत कुमार, सदर अस्पताल के प्रभारी आशुतोष कुमार, डीपीसी सन्नी कुमार, लिपिक रोशन कुमार, एएनएम छात्राएं, स्टाफ नर्स आदि की मौजूदगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...