महाराजगंज, जनवरी 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कुष्ठ रोग निवारण दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में कार्यशाला आयोजित हुई। ट्रेनर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने कहा कि 30 जनवरी से लेकर 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान चलेगा। आशा घर-घर जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करेंगी। कुष्ठ रोग का लक्षण देख उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजने का कार्य करेंगी। कुष्ठ रोग का जल्द से जल्द पता चल जाने पर नियमित इलाज लेकर व्यक्ति पूरी तरह से बीमारी से मुक्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि शरीर पर कही भी दाग, धब्बा, चकत्ता में सुन्नापन है तो वह कुष्ठ रोग का लक्षण है। उन्होंने कहा कि अभियान के बीच में ही 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस है। दिवस पर अलबेंडाजोल की खुराक देना है। उन्होंने उम्र के हिसाब से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.