बदायूं, फरवरी 7 -- बदायूं। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को शहर के पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने टीम के साथ छात्राओं को कुष्ठ रोग के लक्षणों व उपचार की विस्तृत जानकारी दी और रोग से जुड़ी भ्रांतियां दूर कीं। एमडीटी से कुष्ठ का पूर्ण उपचार संभव है और समय पर इलाज से विकलांगता को रोका जा सकता है। इस दौरान सभी को कुष्ठ रोगियों से भेदभाव न करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मानवीर सिंह, मनोज कुमार, गौरव यादव और गीतांजलि आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...