गढ़वा, जनवरी 30 -- मेराल। सीएचसी में गुरुवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ रोगी स्पर्श प्रोग्राम का आयोजन किया गया। उसका उद्घाटन सीएस डॉक्टर अशोक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र कुमार और डॉक्टर अनिल कुमार साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सहिया, एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को संबोधित करते हुए सीएस ने कहा कि जिला को पूरी तरह से कुष्ठ मुक्त करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्तियों के साथ कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। सबको एक साथ रहकर बिना भेद-भाव के सेवा भावना से काम करने की जरूरत है। उक्त अवसर दीपेश तिवारी, हूमायूं कबीर, पिंटू कुमार, संजय राम सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.