लखनऊ, फरवरी 9 -- लखनऊ। कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों, डर और भेदभाव को समाप्त करने के उद्देश्य से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता को कुष्ठ रोग के बारे में सही एवं वैज्ञानिक जानकारी देकर जागरूक करने की अपील की गई। फार्मेसिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव ने लोगों से अपील की कि वह कुष्ठ रोगी से भेदभाव न करें। राज्य कुष्ठ अधिकारी डॉ. जया देहलवी के नेतृत्व में फन मॉल में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस मौके पर फेडरेशन के महामंत्री अशोक कुमार, उपाध्यक्ष अजीत, सचिव राहुल, अवधेश आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...