मुरादाबाद, फरवरी 4 -- कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम शहवाजपुर कला में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान पैरामेडिकल वर्कर कुलवंत सिंह ने उपस्थित ग्रामीणों को कुष्ठ रोग के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग एक संक्रामक रोग नहीं है और न ही यह छूने से फैलता है। साथ ही यह किसी प्रकार का आनुवंशिक रोग भी नहीं है, जैसा कि समाज में आम धारणा बनी हुई है। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग का उपचार सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही एमडीटी (मल्टी ड्रग थैरेपी) दवाओं से पूरी तरह संभव है और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.