उन्नाव, फरवरी 13 -- उन्नाव। अचलगंज सीएचसी में 30 जनवरी 2026 को बापू की पुण्यतिथि पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का शुभारंभ डॉ. मनीष बाजपेयी ने किया था। 13 फरवरी तक चले अभियान में लोगों को कुष्ठ रोग के शुरुआती लक्षणों में त्वचा पर तांबई रंग के धब्बे, उनमें सुन्नता और नसों की कमजोरी के बारे में जानकारी दी गई। शुक्रवार को अभियान के समापन के मौके पर डॉ. मनीष ने उपस्थितजनों को कुष्ठ उन्मूलन की शपथ दिलाई, जिसमें कुष्ठ पीड़ितों से भेदभाव न करने और समय पर इलाज कराने का संकल्प लिया गया। वहीं राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम के तहत सिकंदरपुर कुरान ब्लॉक में 30 जनवरी से 13 फरवरी तक विशेष पखवाड़ा चलाया गया। इस दौरान कुष्ठ कर्मी अमित, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा बहुओं, एएनएम और सीएचओ ने घर-घर जाकर पोस्टर, पैंफलेट बांटे। उन्होंने रोग से जुड़ी भ्रांतियों...