साहिबगंज, जनवरी 30 -- साहिबगंज/बरहड़वा। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी (बापू) के पुण्यतिथि पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पर्श कुष्ठ जागरुकता अभियान रैली निकाली गई। जागरुकता रैली को सीएस डॉ. रामदेव पासवान व नोडल पदाधिकारी डॉ. किरणमाला ने एमसीएच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरुकता रैली में कुष्ठ के विरूद्ध आखिरी युद्ध जैसे स्लोगन के साथ शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया। कार्यक्रम के दौरान गांधी चौक पर कुष्ठ जागरुकता अभियान के साथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उपस्थित डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों ने कुष्ठ उन्मूलन को लेकर शपथ भी लिया। मौके पर डॉ. मुकेश कुमार, डा. अमित कुमार, डा. राजेश कुमार, बीटीटी मुनिजी पांडेए, ललिता समेत आदि मौजूद थे। बरहड़वा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सभागार में राष्ट्रपिता मह...