मुंगेर, जुलाई 3 -- मुंगेर, निज संवाददाता । स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित लैप्रोसी (कुष्ठ) कार्यालय के लिपिक राजीव कुमार के विरूद्ध सिविल सर्जन द्वारा प्रपत्र क गठित करने की कार्रवाई आरंभ की गई है। लैप्रोसी का ऑडिट नहीं हो पाने के कारण महालेखाकार द्वारा बार-बार ऑडिट कराने के लिए एसीएमओ कार्यालय को पत्राचार किया जा रहा है। इसके लिए एसीएमओ कार्यालय द्वारा कई बार लिपिक राजीव कुमार को पत्राचार कर तथा फोन से सूचित करने के बावजूद ऑडिट कराने के प्रति लिपिक लापरवाह बने हैं। लिपिक की लगातार लापरवाही और तीन बार रिमाइंडर नोटिस के बाद अब लिपिक के विरूद्ध प्रपत्र क गठित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सिविल सर्जन डा. राम प्रवेश प्रसाद ने बताया कि 3 मार्च 25, 17 मई 25 को महालेखाकार का पत्र ऑडिट के लिए आ चुका है। इस आलोक में एसीएमओ कार्यालय द्वारा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.