बहराइच, जनवरी 29 -- प्रदेश स्तरीय समीक्षा में जनपद को मिला प्रथम स्थान बहराइच, संवाददाता। महात्मा गांधी के निर्वाण दिवस 30 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण दिवस पर जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की ओर से की गई समीक्षा में कुष्ठ रोग नियंत्रण में प्रदेश में बहराइच को प्रथम स्थान मिला है। यह उपलब्धि वर्षों की सतत निगरानी, समय पर पहचान, गुणवत्तापूर्ण उपचार और समुदाय आधारित हस्तक्षेपों का परिणाम है। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. विनय श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में कुष्ठ रोग की स्थिति में निरंतर सुधार हुआ है। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में सभी नये कुष्ठ रोगियों के संपर्क में आने वालों को एकल खुराक रिफाम्पिसिन दी जा रही है, जिससे संक्रमण का फैलाव न्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.