रुडकी, दिसम्बर 23 -- कुष्ठ उन्मूलन जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को 35 टीमों को रवाना कर किया गया। यह टीमें घर-घर जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही लोगों को कुष्ठ की पहचान बताएंगी। इसके अलावा लोगों को जागरूक किया जाएगा कि कुष्ठ का कोई भी लक्षण दिखे तो उसे छिपाएं नहीं, बल्कि अस्पताल पहुंचकर उसका उपचार कराएं। अन्य बीमारियों की तरह से ही कुष्ठ का पूरा उपचार संभव है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कंसल ने अभियान का शुभारंभ कर सभी टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में बताएं। उसके लक्षण बताएं और उन्हें विश्वास दिलाएं कि यह रोग भी अन्य बीमारियों की ही तरह से है। समय रहते उपचार कराने पर यह पूरी तरह से ठीक हो सकता है। इस रोग को तभी खत्म किया जा सकता है, जब लोग इसके बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.