रायबरेली, दिसम्बर 31 -- रायबरेली। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक बृजभानु सिंह व सीनियर प्रबंधक राहुल देव ने विकलांग कुष्ठ आश्रम में डेढ़ सौ कंबल का वितरण कराया। क्षेत्रीय प्रबंधक ने कहा कि रायबरेली की धरती में मुझे कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। सीनियर प्रबंधक राहुल देव को निर्देशित किया कि बुजुर्गों के लिए स्वेटर व मोजे का प्रबंध कराया जाए। मौके पर पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...