भदोही, फरवरी 19 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जीवन दीप कुष्ठ आश्रम पिपरीस में बुधवार को पहुंचे सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में मिला कि कुल 76 लोग आश्रम में रहते हैं। इसमें 18 बच्चे, 33 पुरुष और 25 महिला हैं। आश्रम में 12 कुष्ठ रोग से दिव्यांग हैं। दिव्यांगजनों में तीन हजार रुपया प्रति माह पेंशन दिया जाता है। इस दौरान सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि कुल 76 कुष्ठ रोगियों का इलाज चल रहा है। 12 मरीज कुष्ठ रोग से दिव्यांग हो गए हैं, जिन्हें तीन हजार रुपया प्रत्येक माह पेंशन दिया जाता है। आयुष्मान कार्ड 73 लोगों का बना हुआ है। 13 कुष्ठ रोगियों में एमसीआर चप्पल वितरित हुआ। छह कुष्ठ रोगियों को सैल्फ केयर किट दिया गया। स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भदोही में हुआ था। जिसमें 24 रोगियों का उपचार किया गया।...