कोडरमा, फरवरी 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर घोड़सिमर मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेला बुधवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। मेले के तीसरे और अंतिम दिन सुबह से ही शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा मंदिर परिसर "हर-हर बम-बम" के जयकारों से गूंज उठा और भक्तों ने श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मेले में लकड़ी का झुलुआ, कठघोड़ी और आसमान तारा जैसे पारंपरिक झूले आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत कुश्ती प्रतियोगिता (दंगल) का भी आयोजन किया गया। दंगल में बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबलों के बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिससे आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.