गाज़ियाबाद, मार्च 17 -- सुविधा ::: गाजियाबाद, संवाददाता। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने कुश्ती मैदान के ऊपर टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा। इसके बन जाने के बाद कुश्ती खिलाड़ियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें धूप एवं बारिश के दौरान अभ्यास करने में परेशानी नहीं होगी और वे बिना बाधा खेल का अभ्यास कर सकेंगे। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम का कुश्ती मैदान अभी वर्तमान में ऊपर से खुला हुआ है। इसके कारण कुश्ती खिलाड़ियों को तेज धूप और बारिश के दौरान अभ्यास करने में कठिनाई होती है। कई बार अभ्यास भी प्रभावित होता है। यहां इस अखाड़े में रोजाना 20 से अधिक पहलवान अभ्यास करते हैं, जो कोच से खेल का दावपेंच सीख इस खेल में अपना भविष्य बनाने की सोच रखते हैं। पहलवान शिवम ने बताया कि मैदान के ऊपर टीन शेड की सुविधा होनी चाहिए। ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास करने में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.