मऊ, अक्टूबर 4 -- मऊ। परदहां ब्लाक के ग्राम सभा आदेडीह में जंगपाल सिंह के स्मृति में भव्य दंगल का आयोजन किया गया। भलयां, सरवां, आजमगढ़, गाजीपुर, बनारस, बलिया के कुल 35 जोड़ी पहलवानों ने जोर आजमाइश की। कुश्ती का शुभारंभ अशोक सिंह भाजपा नेता एवं विजय प्रताप सिंह के द्वारा जंगपाल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद अखाड़ा में दो पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। कुश्ती दंगल में मंगला भलयां एवं सुनील गौडी की मठिया के बीच कुश्ती हुई। दो मिनट में ढाक दाव मारकर भलयां के पहलवान ने कुश्ती जीत लिया। कृष्णा भलयां मऊ एवं सोहित सरवां के बीच कुश्ती में कृष्णा पहलवान पटखनी दी। मोहम्मद अज़ीज सरवां एवं शिवम गौडी की मठिया के बीच कुश्ती में शिवम गौडी की मठिया ने कुश्ती जीत लिया। संतोष करमपुर गाज़ीपुर एवं दानिश भलयां के बीच कुश्ती में संतोष विजयी रहे। मनीष भलयां ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.