मऊ, जनवरी 15 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित सर्वोदय डिग्री कालेज के बगल में स्थित औघड़ बाबा की कुटी पर मकर संक्रांति पर्व को लेकर बुधवार को विराट कुश्ती एवं दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 30 जोड़ी पहलवानों ने कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अधिकतम कुश्ती बराबरी की रही। प्रतियोगिता में 16500 रूपये की कुश्ती महराजगंज के शिवानंद यादव एवं रामबाग के सुंदरम के बीच में रही। जिसमें शिवानंद यादव ने सुंदरम को हराकर विजय हासिल की। कुश्ती प्रतियोगिता के अन्य मुकाबले में महराजगंज के आकाश एवं बलिया के शतवंत, डेरवा के मोनू यादव एवं महराजगंज के अमन, मुहम्मदाबाद के बलवीर एवं महराजगंज के कांसु, भलया के रामनयन एवं महराजगंज के मोनू, भलया के शुभम एवं महराजपुर के सर्वेनंद, भलया के अंशु एवं महराजपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.