लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- रमियाबेहड़ में तीन दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता शुक्रवार को शुरू हुई। सपा नेता हिमांशु पटेल ने फीता काटकर दंगल का शुभारंभ किया। उद्घाटन से पहले नेपाल सहित कई प्रदेशों से आए पहलवानों और आयोजकों ने मुख्य अतिथि हिमांशु पटेल का स्वागत किया। तीन दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली आदि प्रदेशों व नेपाल से आये पहलवानों ने अखाड़े पर अपने-अपने दांव पेंच दिखाए। पहले दिन शुक्रवार को पहली कुश्ती कुलदीप पहलवान मथुरा और फिरोज पहलवान मेरठ के मध्य जबरदस्त मुकाबला हुआ और कोई किसी को नहीं हरा पाया, यह कुश्ती बराबर पर छूट गई। दूसरी कुश्ती पहलवान प्रशांत ठाकुर अयोध्या और पहलवान धमाका उर्फ टिंगा केरल के बीच हुई, जबरदस्त मुकाबले के बाद अयोध्या के प्रशांत ठाकुर ने केरल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.