सीवान, जनवरी 16 -- सिसवन। मकर संक्रांति के मौके पर सिसवन टोला दादरा पर सिंहासन देवी बालिका उच्च विद्यालय के पास आखाडा पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में कई नामी पहलवानों में भाग लिया। प्रतियोगिता के आयोजन प्रतिबर्ष आयोजित होता है। नए युवाओं में भी कुश्ती का आकर्षण बढे इसको लेकर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन लगातार किया जा रहा है। पहलवान टोनी कुमार सिंह, विकास कुमार, रंजीत कुमार यादव ने बताया कि इस कुश्ती प्रतियोगिता में सीवान गोपालगंज, छपरा जिला के आलावा यूपी के भी कई नामी पहलवानों ने भाग लिया व अपने दाव आजमाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...