नोएडा, जनवरी 8 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के मलकपुर खेल परिसर में गुरुवार को प्रदेश स्तर पर होने वाली जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। बेहतर प्रदर्शन करने वाले सात खिलाड़ियों का चयन मंडल ट्रायल के लिए किया गया। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ.परवेज अली ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में 57 किलो में अंतुल, विपिन फ्री स्टाइल, 70 किलो फ्री स्टाइल में सुमित, 74 किलो फ्री स्टाइल में अनमोल, 86 किलो फ्री स्टाइल में परम चौधरी, 92 किलो फ्री स्टाइल में आर्यन और 61 किलो फ्री स्टाइल में लविश का चयन हुआ है। सभी खिलाड़ियों का चयन कोच अंजुम मलिक की निगरानी में हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...