कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। खेल निदेशालय उप्र प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। प्रतियोगिता 16 से 18 जनवरी तक बलिया में होगी। इसमें कानपुर टीम भी हिस्सा लेगी। चयन के लिए जिला और मंडल स्तरीय ट्रायल 12 जनवरी को क्रमश: सुबह दस बजे और दोपहर दो बजे से लिया जाएगा। ट्रायल राज नारायण खेल विकास संस्थान लाल्हेपुर उदयपुर कानपुर में होगा। इच्छुक खिलाड़ी कुश्ती प्रशिक्षक राम सजन यादव से मोबाइल नंबर 7376320146 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ग्रीनपार्क स्टेडियम भानु प्रसाद ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...