दरभंगा, जनवरी 11 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के आह्वान पर मिथिला के बाबा धाम में शनिवार को कुशेश्वरनाथ महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर मंदिर के पुजारियों एवं न्यास समिति के सदस्यों ने कुशेश्वर नाथ महादेव की विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया। न्यास समिति के वरिष्ठ सदस्य मणी कांत झा की अगुवाई में हुए जलाभिषेक और दीपोत्सव में मंदिर के पंडा पुजारियों के अलावा न्यास समिति सदस्यों के साथ स्थानीय धर्मावलंबियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। आज के दिन आयोजित विशेष पूजा को लेकर न्यास समिति सदस्य मणि कान्त झा ने कहा की गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर एक हजार साल पहले आक्रमण हुआ था। विशेष पूजा का आयोजन बिहार में आध्यात्मिक चेतना का सामूहिक उत्सव बने। उन्होंने कहा कि सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर अनेक आक्रमण किए गए, किंतु ...