दरभंगा, जनवरी 9 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। अंचल प्रशासन के नेतृत्व में गुरुवार को सीएचसी कुशेश्वरस्थान के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सोहराब ने सम्राट चौक पर अवैध रूप से संचालित भारत क्लिनिक को सील कर दिया है। मालूम हो कि पिछले माह 30 दिसम्बर की देर रात भारत मेडिकल की क्लिनिक पर इलाज के दौरान उसड़ी पंचायत के बड़की कोनिया निवासी सत्यनारायण राम के 13 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार राम की मौत हो गई थी। इसके बाद अवैध क्लीनिक पर प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध संचालकों में हड़कंप है। जानकारी के अनुसार अनुमंडल कार्यालय से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पूर्वी सीओ गोपाल पासवान की उपस्थिति में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सोहराब ने कुशेश्वरस्थान के सम्राट चौक स्थित अवैध रूप से चल रहे भारत क्लीनिक को सील कर दिया। वहीं, चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से की गयी इस कार्रवाई से बाजार एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.