दरभंगा, फरवरी 16 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। महाशिवरात्रि के मौके पर रविवार को मिथिला के बाबाधाम कुशेश्वरस्थान में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह बाबा कुशेश्वरनाथ की मंगल पूजा व आरती के बाद श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के लिए मंदिर का पट खोल दिया गया। एक लाख से अधिक शिवभक्तों ने महादेव की पूजा-अर्चना की। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती चली गई। बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने तत्काल निर्णय लिया और गर्भगृह के द्वार पर अर्घा लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया। इससे श्रद्धालुओं को जलाभिषेक करने में सुविधा हुई। संभावित भीड़ को लेकर प्रशासन की ओर से कराई गई बैरिकेडिंग और घेराबंदी शाम पांच बजे तक श्रद्धालुओं से खचाखच भरी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...