बस्ती, फरवरी 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर्रैया थानांतर्गत बिहरा के पास मरीज लेकर जा स्कार्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी दूसरे लेन में चली गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई दूसरी गाड़ी से भिड़ंत नहीं हुई। हादसे में स्कार्पियो सवार को एक महिला घायल हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी 112 की टीम ने एम्बुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्रैया भिजवाया। मौके पर पहुंची एनएएचआई की पेट्रोलिंग टीम की मदद से स्कॉर्पियो को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया। बताया जा रहा है कि कुशीनगर जनपद से स्कार्पियो सवार लोग एक मरीज को दिखाने के लिए शुक्रवार की रात लखनऊ जा रहे थे। रात करीब 12 बजे बस्ती जनपद में हर्रैया थानांतर्गत बिहरा के पास अचानक स्कार्पियो बेकाबू होकर रेलिंग जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.