कुशीनगर, फरवरी 24 -- कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र में समउर तमकुही मार्ग से समउर पटहेरिया मार्ग को जोड़ने वाले लिंक मार्ग पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर घायल एक किशोर की अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठे दो अन्य युवकों के साथ एक पैदल जा रहा व्यक्ति भी घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम एक बाइक पर सवार तीन युवक समउर तमकुही मार्ग से निकलकर बगला टोला होते हुए समउर पटहेरिया मार्ग को जोड़ने वाले लिंक मार्ग से गुजर रहे थे। बताया जाता है कि अचानक इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर कर घायल हो गए। साथ ही पैदल जा रहा धुरंधर कुशवाहा नामक व्यक्ति भी बाइक की चपेट मे आकर चोटिल हो गया। दुर्घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के सहयोग ...