कुशीनगर, दिसम्बर 17 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। इनकम टैक्स विभाग की टीम ने कुशीनगर नपा क्षेत्र में प्रॉपर्टी कारोबारी पर छापेमारी की। सुबह करीब छह बजे ही पहुंची करीब 30 सदस्यीय टीम ने कंपनी के सीएमडी के मां कोटेश्वरी नगर वार्ड स्थित आवास व कंपनी के श्रीराम जानकीनगर वार्ड स्थित कार्यालय पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने सीएमडी के आवास व कार्यालय में मौजूद लोगों के मोबाइल कब्जे में लेकर एक किनारे बैठा दिया था। तीसरी टीम कंपनी के एमडी के अंबेडकर नगर वार्ड स्थित आवास पर भी पहुंची थी मगर वहां काफी देर तक ताला बंद मिला। छानबीन में सामने आया कि वह पूरे परिवार के साथ सुबह भी घर छोड़ कर कहीं निकल गया। देर रात तक छापेमारी जारी थी। रात में दोनों जगह छापेमारी टीम ने डिनर की भी व्यवस्था की है। माना जा रहा है कि सुबह व अगले दिन तक छापेमारी चलेगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.