कुशीनगर, मार्च 8 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। कुशीनगर के जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया केन्द्र पर परीक्षा के बाद हाईस्कूल की अंग्रेजी की ढाई सौ के आसपास कॉपियां शुक्रवार को गायब हो गईं। यह सूचना खुद स्कूल के प्रधानाचार्य व केन्द्र व्यवस्थापक कपिलदेव प्रसाद ने बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के संकलन केन्द्र बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर पहुंचकर दी। संकलन केन्द्र प्रभारी उमेश उपाध्याय ने इसकी सूचना डीआईओएस को दे दी है। डीएम ने इसे लापरवाही मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसडीएम कसया को भी पुलिस के साथ कॉपियां खोजने में लगाया गया है। उधर, इस संबंध में बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि उक्त विद्यार्थियों की परीक्षा रविवार को कराई जाएगी। शुक्रवार को सोहसा मठिया परीक्षा केन्द्र पर ढाई से तीन सौ के बीच छात्रों ने हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा दी। परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.