कुशीनगर, नवम्बर 11 -- कुशीनगर। जिले के खेल विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में कराटे का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। कोच (प्रशिक्षक) की नियुक्ति की जानी है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति 20 नवंबर तक खेल विभाग से संपर्क कर सकते हैं। डीएम महेंद्र सिंह तंवर की तरफ से मिले आदेश के बाद जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति कुशीनगर की तरफ से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराटे का प्रशिक्षण शुरू करने का निर्णय लिया गया है। नारी सुरक्षा, नारी शक्ति एवं युवा सशक्तीकरण के साथ-साथ जिले के खिलाड़ियों को कराटे की तकनीकी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण से जोड़ना है। इसके अंतर्गत महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रभावी संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.