कुशीनगर, जनवरी 12 -- कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम परसा में सोमवार को एक मनबढ़ युवक ने अपनी पत्नी व मां की ईंट-पत्थर से कूंचकर हत्या कर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना स्थल पर पहुंचे एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस की छानबीन के आधार पर पर बताया कि सिकंदर गुप्ता पुत्र स्व. बनवारी गुप्ता ने अपनी मां रूना देवी (50) वर्ष व पत्नी प्रियंका (28) वर्ष की पत्थर व ईंट से कूंचकर हत्या कर दी है। प्रथमदृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमाटम के लिए भेज दिया है। आरोपी सिकन्दर को पुलिस हिरासत में लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...