लखनऊ, अक्टूबर 31 -- यूपी के कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर का लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर आज दोपहर कुशीनगर पहुंचेगा। पार्थिव शरीर दस नवंबर तक कुशीनगर के बर्मी बुद्ध विहार में लोगों के दर्शनार्थ रखा जाएगा। इसके बाद बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लंबी बीमारी के बाद भदंत ज्ञानेश्वर का निधन शुक्रवार की भोर में हुआ। 90 साल की आयु में भदंत ज्ञानेश्वर लंबी बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें 20 दिन पहले इलाज के लिए लखनऊ के मेदांता में भर्ती करवाया गया था जहां उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन से भिक्षु संघ और भक्तों में शोक व्याप्त है। भदंत म्यांमार बुद्ध विहार के पीठाधीश्वर थे। यह भी पढ़ें- शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ोतरी का निर्णय कैबिनेट पर छोड़ा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.