कुशीनगर, जून 19 -- पडरौना, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 जून को होने वाले ट्रांजिट विजिट को लेकर पीएम का सुरक्षा दस्ता कुशीनगर पहुंच गया है। स्वास्थ्य महकमे ने भी तैयारी कर ली है। एहतियात के तौर पर मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग और कुशीनगर एयरपोर्ट पर सेफ हाउस बनाए गए हैं। वहां डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा एएलएस एंबुलेंस, कोविड टेस्ट तथा अन्य तैयारियां भी कर ली गई हैं। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री के 20 जून के ट्रांजिट विजिट को लेकर तैयारी पूरी है। यह तैयारी एहतियात के तौर पर की गई है। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में सेफ हाउस बनाया गया है। वहां चिकित्सकीय स्टॉफ की तैनाती कर दी गई है। एक सेफ हाउस एयरपोर्ट पर भी बनाया गया है। प्रधानमंत्री से मिलने के लिए आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.